फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिम्नास्टिक ट्रायल में नहीं आए पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर के खिलाड़ी

Sun, 09 Feb 2025 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें चयनित खिलाड़ी 22 से 24 फरवरी तक आगरा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर के खिलाड़ी नहीं आए। इसलिए बरेली की टीम को बिना किसी प्रतिस्पर्धा के ही सीधे मंडल स्तर पर भागीदारी मिल गई है। प्रशिक्षक ने बताया कि संभवत: अन्य जिलों में इस खेल के खिलाड़ी कम होंगे।
विज्ञापन


इनका हुआ चयन
बालक वर्ग में शेखर सागर, तेजस्व शर्मा, रिदांक श्रीवास्तव, प्रारब्ध शर्मा, अमन गुप्ता, दीपांशु गुप्ता का चयन किया गया। वहीं बालिका वर्ग में लक्षिता सिंह, प्रधि शर्मा, तान्या ठाकुर, आशी सक्सेना, रिद्धिमा सिंह का चयन हुआ है।

बॉक्सिंग के चयन ट्रायल में पहुंचा एक खिलाड़ी
13 से 16 फरवरी तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होने वाली सब-जूनियर बालक बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए शनिवार को जिला स्तरीय चयन ट्रायल हुआ। इसमें एक ही खिलाड़ी पहुंचा। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के रुझान नहीं दिखाने का कारण अधिकारियों ने फरवरी-मार्च के महीनों में होने वाली परीक्षा बता रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में नहीं है बॉक्सिंग कोच
स्टेडियम में बॉक्सिंग के कोच न होने से खिलाड़ियों की संख्या भी कम है। स्टेडियम में जब भी इन खेलों में चयन ट्रायल्स होते हैं, सीनियर खिलाड़ी और स्टेडियम का स्टाफ ही ट्रायल आयोजित करने में सहयोग करते हैं। इसके साथ ही लाखों की लागत से तैयार बॉक्सिंग रिंग खराब हो रही है। आरएसओ जितेंद्र यादव का कहना है कि विभाग की ओर से बॉक्सिंग कोच की नियुक्ति की गई है। लेकिन वह एक दिन ही आए थे। उनको लगातार पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें