फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भूमिगत लाइन में फाल्ट, 24 घंटे से आपूर्ति ठप

Sun, 09 Feb 2025 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हरूनगला उपकेंद्र के टीपी नगर फीडर से जुड़ी कावेरी कॉलोनी में शनिवार को भी बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। शुक्रवार दोपहर यहां 11 केवी भूमिगत केबल में फाल्ट हो गया था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार हेल्प डेस्क और टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
बिजली निगम में नई व्यवस्था लागू होने के बाद फाल्ट समय से ठीक नहीं हो पा रहे हैं। बिलों में गड़बड़ियां ठीक कराने के लिए भी लोगों को अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शुक्रवार को टीपीनगर फीडर ब्रेक डाउन हो गया था। यहां आपूर्ति चालू की गई तो दोपहर दो बजे कावेरी कॉलोनी में 11 केवी लाइन में फाल्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई।
कावेरी कॉलोनी निवासी ज्योति शर्मा ने बताया कि शनिवार को भी शिकायत की गई। टोल फ्री नंबर 1912 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। 24 घंटे बाद शनिवार शाम पांच बजे उनको बताया गया कि अब फाल्ट रविवार को ठीक हो सकेगा। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र गौतम का कहना है कि शिकायत मिली है, फाल्ट ठीक कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें