फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म टिकट अब 30 रुपये का, अलग विंडो खुलेगी

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

कोरोना काल में 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये का कर दिया गया था टिकट

बरेली। प्लेटफार्म टिकट के लिए जंक्शन पर अलग विंडो खोलने का प्रस्ताव मुरादाबाद मंडल मुख्यालय को भेजा गया है। रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट का मूल्य भी अब 50 रुपये से घटाकर 30 रुपये कर दिया है। कोरोना काल में प्लेटफार्म टिकट 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया था। मई और जून में करीब दो हजार लोगों ने प्लेटफार्म टिकट खरीदे।
विज्ञापन

जंक्शन के मेन गेट से बुकिंग ऑफिस करीब दौ सौ मीटर दूर है। ऐसे में लोग प्लेटफार्म टिकट खरीदने के लिए वहां जाना नहीं चाहते हैं और बिना प्लेटफार्म टिकट खरीदे ही अपने सगे संबंधियों को ट्रेनों में बैठाकर जाते हैं। कोरोना काल में जंक्शन पर सख्ती बढ़ने पर रिश्तेदारों को छोड़ने आए लोगों को मेन गेट से ही वापस कर दिया गया। तब लोगों ने प्लेटफार्म टिकट खरीदने शुरू कर दिए।
रेलवे के जानकारों का कहना है कि पहले टिकट विंडो इन्क्वायरी ऑफिस के पास थी, इससे लोगों को प्लेटफार्म टिकट खरीदने में आसानी रहती थी। अब अगर लोग प्लेटफार्म टिकट खरीदने विंडो पर पहुंचते भी हैं तो वहां यात्रा के टिकट खरीदने वालों की लाइन लगी होती है। इस झंझट से बचने के लिए वे बिना टिकट खरीदे ही प्लेटफार्म पर आ जाते हैं। जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म टिकट के लिए इन्क्वायरी ऑफिस में अलग से विंडो खोलने के लिए मंडल मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है।

28 से चलेगी महाकाल एक्सप्रेस

बरेली। रेलवे बोर्ड ने बरेली-इंदौर महाकाल एक्सप्रेस (04320 डाउन/ 04319 अप) चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। ट्रेन 28 जुलाई से चलाई जाएगी। जंक्शन से महाकाल एक्सप्रेस 28 जुलाई को दोपहर 11:25 बजे चलकर रात 8:55 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में 29 जुलाई को शाम पौने पांच बजे चलकर रात सवा तीन बजे जंक्शन पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें