फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, 40 हजार लोगों को आज और कल नहीं मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हरुनगला में नगर निगम की मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद शुक्रवार को पूरे दिन में उसकी मरम्मत नहीं की जा सकी। इसकी मरम्मत में अभी 48 घंटे और लग सकते हैं। फॉल्ट के चलते क्षेत्र के करीब 40 हजार लोग दिनभर पानी के लिए तरसते रहे। जलकल विभाग ने शनिवार और रविवार को भी जलापूर्ति न होने की सूचना दी है। मरम्मत के लिए शटडाउन लिए जाने के चलते लोग बिजली के लिए भी तरसेंगे।
विज्ञापन

वार्ड 17 हरुनगला में बीसलपुर रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। शुक्रवार को जब इसकी मरम्मत शुरू कराई गई तो पता चला कि यहीं पर भूमिगत बिजली लाइन है। पाइपलाइन की मरम्मत के लिए बिजली निगम से शनिवार को सुबह नौ बजे से शटडाउन मांगा गया है। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद ही यहां काम कराया जा सकेगा।
मरम्मत की वजह से पवन विहार, गणेशपुरम, अमित विहार, सरस्वती विहार, कृष्णानगर, फाइक इनक्लेव, संसार इनक्लेव, खुशबू इनक्लेव, निशा एन्क्लेव और हरुनगला के करीब चालीस हजार लोग प्रभावित होंगे। जलकल अभियंता ईश्वर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम तक पानी की आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है। जितनी देर काम होगा, उतनी देर कुछ क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति भी बंद रहेगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें