पुरस्कार वितरण के साथ फुटबॉल लीग का हुआ समापन
बरेली। बरेली डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित महिला वर्ग मंडल स्तरीय फुटबॉल लीग में बुधवार को पीलीभीत ने बरेली की टीम को 3-2 से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
पहले हाफ के 27वें मिनट में कसक के बेहतरीन पास को रोशनी ने गोल में तब्दील कर बरेली की टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। हाफ टाइम के बाद वैशनवी और श्रद्धा ने अच्छा तालमेल दिखाकर वर्तिका को पास दिया। वर्तिका ने शानदार गोल दागा और स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ले आए।
खेल के 42वें मिनट में दिशा के पास पर मानवी ने गोल कर बरेली को 2-1 से बढ़त दिलाई लेकिन मैच के 48वें और 64वें मिनट में नैन्सी और साधना ने गोल कर पीलीभीत को 3-2 की बढ़त दिलाई, जो अंत तक बनी रही। इस तरह पीलीभीत ने खिताब पर कब्जा किया।
मैच के उपरांत पुरस्कार बांटे गए। मुख्य अतिथि ठाकुर देवेंद्र सिंह देवलिया रहे। रेफरी की भूमिका मो. यासीन, आशू भारती, राशिद मलिक ने निभाई। इस मौके पर आरएसओ जितेंद्र यादव, मुश्ताक अली, लवी रॉबिंसन, अनिल पुंडीर, मंजूर हसन आदि उपस्थित रहे। संवाद