फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत की लखपति नौकरानी, जो हिमाचल पुलिस को भी दे गई चकमा, घर से मिले लाखों रुपए

Fri, 06 Sep 2019 02:44 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में एक डॉक्टर के घर में काम करने के दौरान 22 लाख रुपये उड़ाने वाली पीलीभीत की युवती को पकड़ने के लिए हजारा के भूमिदान गांव स्थित उसके घर में गुरुवार को पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान हजारा पुलिस के साथ हिमाचल प्रदेश पुलिस ने भी आरोपी के घर दबिश दी। इस दौरान आरोपी महिला तो घर में नहीं मिली, लेकिन उसके घर से 16 लाख रुपए बरामद किए गए।

विज्ञापन


पुलिस की टीम ने बरामद किए गए पैसों को कब्जे में ले लिया है। घर से इतने सारे पैसे मिलने पर आरोपी के आस-पास के लोग भी हैरान थे। बताया गया कि आरोपी महिला प्रियंका दो साल पहले नौकरी के लिए हिमाचल प्रदेश गयी थी। वहां सोलन जिले के बद्दी इलाके में डॉक्टर नरेंद्र पाल के घर में काम करती थी। 

पुलिस के मुताबिक बीते दिनों डॉक्टर ने 15 लाख रुपए में एक मकान बेच कर उसकी रकम घर पर रखी थी। उसके अलावा और सात लाख रुपए घर में रखे हुए थे। दस दिन पहले आरोपी युवती डॉक्टर के घर में रखे 22 लाख रुपये लेकर भाग गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डॉक्टर की शिकायत पर हिमाचल प्रदेश के बद्दी थाना में प्रियंका के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वहां की पुलिस सर्विलांस से सुरागरसी करते हुए हजारा पहुंची और हजारा पुलिस से संपर्क किया

सारी जानकारियां जुटाने के बाद हजारा पुलिस के साथ आरोपी युवती के घर गुरुवार को दबिश दी गयी। एसपी  मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के बद्दी थाने की पुलिस आयी थी। मामला अमानत में खयानत का था। आरोपी युवती भागने में सफल रही। चूंकि मामला हिमाचल प्रदेश का है इसलिए अग्रिम कार्रवाई हिमाचल पुलिस ही करेगी। शेष बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें