दरवाजे और दीवारों पर लिख आपत्तिजनक शब्द
इस पोस्ट पर भौतिक विज्ञान प्रवक्ता विशाल शर्मा ने अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करते हुए अपमानित करने का काम किया। इसके बाद 28 दिसंबर को विशाल शर्मा ने भौतिक विज्ञान कक्ष के दरवाजे और दीवारों पर उनकी पत्नी के नाम लिखकर आपत्तिजनक शब्द लिख दिए।
दूसरे प्रवक्ता ने प्रधानाचार्य से शिकायत की, लेकिन प्रधानाचार्य ने कार्रवाई नहीं की। शिकायत किए जाने से विशाल शर्मा बौखला गया। उसने चेहरे पर केमिकल फेंकने की कोशिश की और गला भी दबाया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां दीं। डीएम के आदेश पर किला पुलिस ने विशाल शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।