मुनेंद्र के ताऊ सुभाष ने बताया कि पिछले दिनों मुनेंद्र का पत्नी मेघा से विवाद हो गया था। इसके बाद मेघा मायके चली गई थी। कई बार बुलाने पर भी नहीं लौटी। इसी तनाव में मुनेंद्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। शुक्रवार सुबह एक प्लॉट में उसका शव लटका मिला। मुनेंद्र दो भाई हैं। अभी परिवार वालों की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।