फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: दो दिन में बहाल हो जाएगा 32 ट्रेनों का संचालन, मेगा ब्लॉक के कारण की गईं थीं निरस्त

Sun, 04 Aug 2024 07:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मेगा ब्लॉक के कारण निरस्त चल रहीं ट्रेनों का संचालन बहाल होने लगा है। रविवार से 14 ट्रेनों का संचान शुरू हो जाएगा। सोमवार से 18 ट्रेनें पटरी पर लौट आएंगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजा जंक्शन पर चल रहे मेगा ब्लॉक के कारण निरस्त की गईं 54 ट्रेनें अगले चार दिन में दौड़ने लगेंगी। 14 ट्रेनों का रविवार और 18 का संचालन सोमवार से शुरू हो जाएगा। शेष का संचालन मंगलवार व बुधवार से शुरू करने की तैयारी है। 

विज्ञापन


रोजा जंक्शन रिमॉडलिंग का ज्यादातर काम पूरा हो गया है। ब्लॉक के कारण डायवर्ट की गईं 12 ट्रेनें भी बरेली होकर गुजरेंगी। इससे दिल्ली-लखनऊ और लखनऊ-देहरादून रूट के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

मेगा ब्लॉक के कारण 21 जुलाई से ट्रेनों के निरस्तीकरण और डायवर्जन का सिलसिला शुरू हुआ था। जिन ट्रेनों को निरस्त और डायवर्ट किया गया उनमें नियमित के साथ सप्ताह में एक, दो और तीन दिन संचालित होने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। चार से सात अगस्त तक इन सभी ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा।

विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़ 
कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली-मुरादाबाद-दिल्ली और बरेली-हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर सड़क यातायात डायवर्ट होने के कारण लोग ट्रेनों से यात्रा को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। ऐसे में शेष ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ा हुआ है। रविवार से इन ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होने लगेगा।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि चार से सात अगस्त तक सभी ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित समय और रूट से शुरू हो जाएगा। बेहतर होगा यात्री यात्रा से पहले ट्रेनों के संबंध में जानकारी जुटा लें।

छह ट्रेनों का पूर्व निर्धारित रूट से संचालन
15211/12 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस, 14603/04 सहरसा-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 15531/32 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस का ब्लॉक के कारण रूट बदला गया था। इन ट्रेनों का संचालन बुढ़वल-सीतापुर-रोजा-बरेली-मुरादाबाद-सहारनपुर के स्थान पर बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-खुर्जा-हापुड़-मेरठ सिटी-सहारनपुर के रास्ते किया जा रहा है। 

चार, पांच और छह अगस्त से इन ट्रेनों का संचालन निर्धारित रूट से शुरू होने के बाद इनका ठहराव भी बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मैगलगंज, सीतापुर सिटी, सीतापुर स्टेशनों पर होने लगेगा।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का रविवार से संचालन 
15653/54 अमरनाथ एक्सप्रेस
22551/52 अंत्योदय एक्सप्रेस
15904/03 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
15909/10 अवध असम एक्सप्रेस
12491/92 श्रमजीवी एक्सप्रेस
15655/56 कामख्या-वैष्णो देवी एक्सप्रेस
12587/88 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस

इन ट्रेनों का सोमवार से शुरू होगा संचालन
15043/44 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस
22423/24 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस
14241/42 नौचंदी एक्सप्रेस
15119/20 जनता एक्सप्रेस
14235/36 बरेली-बनारस एक्सप्रेस
15075/76 त्रिवेणी एक्सप्रेस
14307/08 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस
13257/58 जनसाधारण एक्सप्रेस
15127/28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें