जांच में पाई गईं थीं दोषी
नए एसएसपी अनुराग आर्य ने दीपशिखा को मीरगंज से हटाकर जिला मुख्यालय संबद्ध कर लिया था। साथ ही एसपी सिटी राहुल भाटी को प्रकरण की विस्तृत जांच का निर्देश दिया था। जांच में दीपशिखा फिर दोषी पाई गईं। यह जांच रिपोर्ट एसएसपी ने शासन को भेज दी थी। शासन ने अब दीपशिखा का तबादला कर दिया है।
नरेश सिंह को बरेली भेजा
अयोध्या में सीओ (सुरक्षा) के पद पर तैनात नरेश सिंह का तबादला बरेली किया गया है। जिले में फिलहाल सीओ की कमी है। हाल ही में प्रियतोष त्रिपाठी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उन पर स्टोर प्रभारी से मुफ्त में एसी लगवाने का आरोप भी है।