फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर के 'स्मार्ट वार्ड' में समस्याएं बेशुमार, स्थानीय लोग बोले- कोई सुध लेने वाला नहीं

Sun, 26 Jul 2026 07:16 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में वार्ड 32 के निवासियों ने समस्याएं बताईं। कहा कि स्मार्ट वार्ड होने के बावजूद बंदरों का आतंक और जाम बड़ी समस्या है। कचहरी के पास बंदर राहगीरों को घायल करते हैं। सरकारी कार्यालयों के पास जाम से एंबुलेंस भी फंसती हैं। खुले नाले और खराब स्ट्रीट लाइटें भी समस्या हैं।
विज्ञापन
वार्ड 32 के निवासियों ने बताईं समस्याएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली शहर का वार्ड 32 यूं तो स्मार्ट वार्ड में शुमार है, लेकिन यहां के बाशिंदे तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। करीब 35 हजार की आबादी वाले इस वार्ड में स्टेशन रोड से लेकर कचहरी, आवास विकास कॉलोनी, रामपुर गार्डन, गांधी उद्यान, श्यामगंज जैसे पॉश और व्यावसायिक इलाके शामिल हैं। बंदरों के आतंक और आए दिन लगने वाले जाम से वार्डवासी परेशान हैं। अमर उजाला की ओर से रविवार को आयोजित संवाद में स्थानीय निवासियों ने ये समस्याएं साझा कीं। 

विज्ञापन


वार्ड निवासी अंकुर ने बताया कि कचहरी से लेकर प्रधान डाकघर तक बंदरों का आतंक है। ये आए दिन पैदल राहगीरों को दौड़ा लेते हैं। इनके हमले में कई लोग जख्मी भी हो चुके हैं, लेकिन इसी सुध लेने वाला कोई नहीं है। नगर निगम वन विभाग पर जिम्मेदारी डाल देता है।

नंद किशोर गुप्ता ने बताया कि कचहरी के आसपास जाम की समस्या है। यहां कई सरकारी कार्यालय होने से दिनभर जाम की स्थिति रहती है। लोग अपने वाहन रोड पर ही खड़ा करके चले जाते हैं। अगर इमरजेंसी में एबुलेंस बुलानी पड़े तो वह भी जाम में उलझकर रह जाती है। सरकारी विभागों को अपने कार्यालय में पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए। रोड से कूड़ा भी कई-कई दिन नहीं उठता है।

विज्ञापन

नीलेश ने बताया कि बिजली के खंभों पर इंटरनेट केबल का जाल बिछा होने से फॉल्ट ढूंढने में परेशानी होती है। रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, जिन्हें ठीक कराने की जरूरत है। राहुल गौतम ने कहा कि जेल रोड के पास बड़ा नाला खुला है। वार्ड के लोगों ने कई बार महापौर से नाले को ढकवाने और उस पर सड़क बनवाने के लिए कहा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अगर नाला ढक जाए तो उसके ऊपर से एक वैकल्पिक रास्ता बन जाएगा और लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

वार्ड में लगने वाला जाम सबसे बड़ी समस्या है। फुटपाथ पर ठेले वालों ने कब्जा कर रखा है। इससे पैदल चलने वाले लोगों को मजबूरन सड़क पर ही चलना पड़ता है, जबकि कचहरी के आसपास पैदल आने-जाने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक रहती है।
विज्ञापन

नागरिकों ने गिनाईं समस्याएं
कचहरी रोड पर अतिक्रमण सबसे बड़ी समस्या है। दो कारें आमने-सामने से नहीं निकल सकतीं। कई बार घंटेभर तक जाम में फंसना पड़ता है। - अरविंद्र कुमार सिंह
जेल रोड पर कई कॉलोनियां बनी हुई हैं, लेकिन सड़क पर लोग गाड़ियां खड़ी करके चले जाते हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। - प्रमोद श्रीवास्तव
जेल के किनारे वाले नाले को ढककर सड़क बनवा दी जाए तो लोगों की कई समस्याओं का समाधान हो जाएगा और जाम से भी राहत मिलेगी। - सुशील कुमार भंज

पार्षद बोले- वार्ड में कई काम प्रस्तावित
पार्षद पुष्पेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि वार्ड में विकास के कई कार्य प्रस्तावित हैं। बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग को पत्र लिखा जाएगा। नाले को ढकने व रोड बनवाने के लिए कई बार कहा जा चुका है, लेकिन काम नहीं हुआ है। फिर प्रस्ताव बनाकर नगर निगम को भेजा जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें