फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सावन माह में शिवभक्तों को सुविधा, बरेली परिक्षेत्र से रोडवेज चलाएगा 100 अतिरिक्त बसें

Sun, 26 Jul 2026 05:51 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सावन माह में बरेली परिक्षेत्र के चारों रोडवेज डिपो हरिद्वार, गढ़ मुक्तेश्वर और कछला गंगा घाट के लिए 100 अतिरिक्त बसें चलाएंगे। यह व्यवस्था कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुविधा के लिए की गई है।
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन माह में बरेली परिक्षेत्र के चारों रोडवेज डिपो हरिद्वार, गढ़ मुक्तेश्वर, कछला गंगा घाट के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करेंगे। इन रूटों के लिए 100 बसें आरक्षित की गई हैं। इन रूटों पर अनुभवी चालकों को भेजा जाएगा। इससे पहले चालक-परिचालकों की काउंसलिंग की जाएगी, ताकि वह पूरी सावधानी बरतें।

विज्ञापन


सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए रूट डायवर्जन से ट्रेनों और बसों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ जाता है। शिवभक्त पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर आदि जिलों और उपनगरों से कछला, गढ़मुक्तेश्वर और हरिद्वार जाते हैं।

सावन के दौरान वाराणसी रूट पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीम ने बताया कि चारों डिपो के एआरएम को निर्देश दिए गए हैं कि गंगा घाट रूटों पर एकदम फिट बसों को ही भेजा जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा रूट डायवर्जन के दौरान पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय के साथ काम किया जाए। कांवड़ियों को किसी तरह की समस्या न हो और कोई हादसा न हो इसका विशेष ध्यान रखने के उन्होंने निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना के काम में लाएं तेजी, श्रद्धालुओं को न हो परेशानी
प्रमुख सचिव ने शनिवार को सीएम ग्रिड योजना के चौथे चरण और आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की वर्चुअल समीक्षा बैठक की। इस दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख सचिव ने सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक औपचारिकताएं जल्द निपटाने पर भी जोर दिया। 

कांवड़ यात्रा के मार्गों को प्राथमिकता से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को आपसी तालमेल से काम करने को कहा गया। सीएम ग्रिड योजना के चौथे चरण की अंतिम रिपोर्ट तय समय सीमा में शासन को भेजने के निर्देश भी दिए गए। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि शासन के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें