सुरेश शर्मा नगर में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से बिजली गुल हुई
- फोटो : अमर उजाला
कहीं लोकल फॉल्ट के नाम पर कटौती हो रही है तो कहीं लोड मैनेजमेंट के बहाने। जनवरी के मुकाबले जून में 30-40 फीसदी तक खपत बढ़ चुकी है। शहर के सुरेश शर्मा नगर, सनराइज कॉलोनी, गंगानगर, शास्त्री नगर, गणेशनगर, इज्जतनगर, सुभाषनगर, सर्वोदय नगर में फीडर ओवरलोड हैं।
किसी ने नहीं रिसीव की कॉल
सुभाषनगर के चंद्रप्रकाश ने बताया कि रात में 3:30 बजे बिजली चली गई। मैं सुबह तक फोन करता रहा। सब स्टेशन से जेई तक किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। दोपहर 1.30 बजे एसडीओ ने फोन रिसीव किया।
बारिश होने का करिए इंतजार
गणेशनगर के धनपाल ने कहा कि मैं बुजुर्ग हूं। बिजली न आने पर तकलीफ होती है, लेकिन अभियंता कहते हैं कि सिस्टम ओवरलोड है। बारिश होने का इंतजार कीजिए। तभी आपूर्ति में सुधार हो सकेगा।
लो-वोल्टेज में नहीं चलता फ्रीज, सड़ रहीं सब्जियां
सुभाषनगर की गंगानगर कॉलोनी की गृहणी अनीता कुमारी ने बताया लो वोल्टेज के चलते फ्रीज नहीं चल पाता। सब्जियां बाहर सड़ रही हैं। सुबह आने वाला दूध अगर दिन में दो बार न उबालें तो शाम तक खराब हो जाता है।
ये भी पढ़ें- UP News: किशोरी को अगवा कर दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, धर्मांतरण कराने ले गए मौलवी के पास
कॉलोनी के विशाल रस्तोगी का कहना था कि रात में पंखे सिर्फ हिलते हैं, चलते नहीं। पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। सर्वोदयनगर में पूरी रात लो-वोल्टेज रहा। महज 15 मिनट आपूर्ति मिली।
ग्रामीण क्षेत्र में भी नहीं मिल पा रही 18 घंटे बिजली
ग्रामीण क्षेत्र में भी 18 घंटे आपूर्ति का औसत पूरा नहीं हो पा रहा है। गांव बोहित व पचखेड़ा के लोगों ने बताया कि सिर्फ 10 -12 घंटे आपूर्ति का औसत चल रहा है। बोहित गांव से विकास कुमार ने बताया कि पूरी रात बिजली नहीं मिली। बिजली कब आएगी और कब जाएगी, कुछ पता नहीं रहता।
ये भी पढ़ें- Shani Vakri 2023 : कुंभ राशि में प्रवेश कर शनि की उल्टी चाल शुरू; जानिए राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव
मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शहर का सिस्टम ओवरलोड है। दुर्गानगर, हरुनगला, लोहिया विहार में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। आने वाले दिनों में सिस्टम ठीक हो जाएगा और बेहतर आपूर्ति मिलेगी।