बारिश की उम्मीद पर तेज हवा ने फेरा पानी
रविवार की सुबह करीब घंटे भर घने बादल मंडराने से बारिश की उम्मीद लगाए लोगों को निराशा हुई। करीब 8:30 बजे तेज हवाएं चलीं और बादल आगे बढ़ गए। फिर चटख धूप बेहाल करने लगी।
ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक से बराती की मौत: डांस करते-करते जमीन पर गिरा 24 साल का संजीव, फिर न उठ सका; लोग समझते रहे मजाक
दोपहर दो बजे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देर शाम तक तपिश बरकरार रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
ओपीडी पहुंच रहे हीट स्ट्रोक के मामले
सरकारी और निजी अस्पतालों में हर दिन गर्मी से बेहाल हीट स्ट्रोक के लक्षण वाले मरीज मिल रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी मरीज की मौत हीट स्ट्रोक से होने का मामला स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं पहुंचा है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों में हर दिन 10 से 12 केस में हीट स्ट्रोक के लक्षण मिल रहे हैं, जो डायरिया, डिहाइड्रेशन, मतिभ्रम आदि की चपेट में हैं।
ये भी पढ़ें- Shani Vakri 2023 : कुंभ राशि में प्रवेश कर शनि की उल्टी चाल शुरू; जानिए राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव
इधर, लू चलने के पूर्वानुमान के बाद शासन ने सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों पर डायरिया और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए ओआरएस के पैकेट, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता कर दी गई है।