फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और मुश्किलें झेलो लाल फाटक वालों, फरवरी से पहले नहीं बन पाएगा ओवरब्रिज

विज्ञापन
निर्माणाधीन लालफाटक ब्रिज।
विज्ञापन
नवंबर तक काम पूरा करने के वादे से मुकरा रेलवे, निरीक्षण करने आए डीआरएम बोले- फरवरी तक पूरा हो पाएगा निर्माण
विज्ञापन

दोपहिया के अलावा बाकी सभी वाहनों के लिए तीन महीने से बंद हैं क्रॉसिंग
बरेली। लाल फाटक इलाके में रहने वालों और इस रोड पर गुजरने वालों की मुसीबतों का दौर अभी और लंबा खिंचेगा। तीन महीने पहले नवंबर तक रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर ओवरब्रिज का निर्माण करने के वादे से रेलवे के अफसर मुकर गए हैं। शनिवार को लाल फाटक ओवरब्रिज के निर्माण का जायजा लेने पहुंचे मुरादाबाद मंडल के डीआरएम ने सांसद धर्मेंद्र कश्यप के सामने ही साफ कर दिया कि रेलवे का काम फरवरी तक पूरा हो पाएगा।
रेलवे अफसरों के साथ आखिरकार सांसद और प्रशासन के अफसरों के दावों की भी हवा निकल गई। तीन महीने पहले जब सेतु निगम ने अपना निर्माण दिसंबर और रेलवे ने नवंबर में पूरा कर लेने का दावा किया था तो लोगों ने काफी राहत की सांस ली थी। तत्कालीन डीएम नितीश कुमार ने भी कई बार दावा किया था कि ओवरब्रिज का निर्माण निर्धारित समय में पूरा करा दिया जाएगा लेकिन रेलवे का निर्माण कार्य जिस रफ्तार से चल रहा था, उसे देखते हुए अमर उजाला ने 17 अक्तूबर को प्रकाशित खबर में ही साफ कर दिया था कि रेलवे का निर्माण मार्च से पहले पूरा होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल एक रेलवे अधिकारी ने खुद नाम न छापने की गुजारिश करते हुए अमर उजाला को बताया था कि रेलवे की ओर से नवंबर में निर्माण पूरा कर लिए जाने का दावा हवाई है। रेलवे का काम 50 फीसदी ही हुआ है, बाकी काम पूरा होने में चार से पांच महीने लग सकता हैं। शनिवार को लाल फाटक ओवरब्रिज के निर्माण का जायजा लेने पहुंचे मुरादाबाद मंडल के डीआरएम अजय नंदन ने भी आखिर साफ कर ही दिया कि रेलवे को काम पूरा करने में समय लगेगा और फरवरी से पहले काम पूरा नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें