पीडीए पंचायत में उठा संवैधानिक अधिकारों का मुद्दा
बरेली। जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। दलित, ओबीसी समाज इसके लिए जागरूक हो रहा है। बृहस्पतिवार को आईएमए हॉल में पीडीए पंचायत में आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने ये बातें कहीं।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अनीस बेग ने कहा कि लोगों को अच्छी और सस्ती शिक्षा मिले। युवाओं को रोजगार मिले, आम आदमी को महंगाई से निजात मिले। यही सपा का उद्देश्य है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि अब समाज सतर्क, सावधान हो गया है। बहुजन समाज के लोगों ने दोस्त और दुश्मन की पहचान कर ली है वे जानते हैं कि समाज की भलाई कहां है।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व राज्यसभा सदस्य वीर पाल सिंह यादव ने कहा भाजपा से देश और संविधान की रक्षा के लिए पीडीए के लोगों को आगे आना होगा। अमर उजाला ब्यूरो