सीडीओ से लिखित अनुमति के बाद भी कक्ष से बाहर निकाला
बरेली। ऑल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ पेंशनर्स के पदाधिकारियों ने ग्राम्य विकास अभिकरण के अधिशासी अभियंता विनय कुमार शर्मा पर बदसलूकी कर अवर अभियंता कक्ष से बाहर भगाने का आरोप लगाया है। पदाधिकारियों का कहना है कि सीडीओ से लिखित अनुमति के बाद भी अधिशासी अभियंता ने फोन पर गाली गलौज कर बाहर निकाल दिया।
सोमवार को पेंशनर्स के संगठन की मासिक बैठक अवर अभियंता कक्ष में होना तय हुई थी। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी से 10 जनवरी को लिखित में अनुमति ली गई थी। वहीं ग्राम्य अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय कुमार शर्मा ने कक्ष आवंटित करने से मना कर दिया। आरोप है कि अवर अभियंता ने अपने कर्मचारी के फोन से बदसलूकी और बाहर निकलवा दिया। इसके बाद पेंशनरों ने अपनी बैठक को भवन के बाहर स्थित कैंटीन में बैठक को संपन्न किया। संगठन के अध्यक्ष आरपी सिंह पटेल ने बताया कि संगठन की ओर से प्रत्येक माह पेेंशनरों की समस्याओं को जानने के लिए मासिक बैठक की जाती है। गत माह यह बैठक कोषागार स्थित कक्ष में हुई थी। इस माह यह अवर अभियंता कक्ष में होना तय हुई थी, लेकिन अधिशासी अभियंता की ओर से बदसलूकी कर कक्ष से बाहर निकलवा दिया गया। बताया कि संरक्षक गुलशन कुमार और आलोक कुमार सक्सेना ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनका एरियर देयक का भुगतान विभाग से लंबित है। संवाद