फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जोड़ों में दर्द और वायरल बुखार के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार लगी। मौसम के यूटर्न और बारिश के बाद मेडिसिन ओपीडी में वायरल बुखार और सर्द-गर्म के चपेट में आने वालों की तादाद ज्यादा रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर सोमवार को करीब 16 सौ नए पर्चे बने और करीब पांच सौ मरीज पुराना पर्चा लेकर स्वास्थ्य परामर्श के लिए पहुंचे थे। एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक बारिश, धूप और तापमान में उतार-चढ़ाव से रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। बच्चों की तबीयत जल्द खराब होती है।
सोमवार को बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भी करीब डेढ़ सौ से ज्यादा बच्चे इलाज के लिए पहुंचे। इनमें बुखार के साथ उल्टी, दस्त और डायरिया संदिग्ध लक्षण वाले रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


डीएम का आदेश बेअसर... महिला-पुरुषों की लगी एक कतार
बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतार लगाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को पर्चा, दवा काउंटर समेत ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाने के लिए भी एक ही कतार में महिला-पुरुष लगे रहे। ओपीडी में करीब एक हजार मरीजों का इलाज हुआ। करीब चार सौ लोगों को एआरवी लगी। सीएमएस डॉ. इंतजार हुसैन ने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते दो काउंटर नहीं लग पा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें