फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली में उर्स-ए-रजवी पर होंगे निशुल्क ऑपरेशन, 106 बच्चियों को दी जाएगी निशुल्क कोचिंग

Wed, 28 Aug 2024 03:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

उर्स-ए-रजवी के दौरान आला हजरत हुजूर ताजुश्शरिया वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से जरूरतमंद लोगों के निशुल्क ऑपरेशन कराए जाएंगे। सोसाइटी के संस्थापक व जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
फरमान हसन खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में उर्स-ए-रजवी की तैयारियों को लेकर फरमान मियां की सरपरस्ती में आला हजरत हुजूर ताजुश्शरिया वेलफेयर सोसाइटी के किला स्थित मुख्य कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। सोसाइटी के संस्थापक व जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान ने कहा कि उर्स के मौके पर संस्था की तरफ से जरूरतमंद लोगों के निशुल्क ऑपरेशन कराए जाएंगे। साथ ही, 106वें उर्स के मौके पर कक्षा 6 से 12वीं तक की 106 बच्चियों को निशुल्क कोचिंग कराई जाएगी। 

विज्ञापन

 
सोसाइटी की ओर से जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा, नीट, यूपीएससी की कोचिंग भी कराई जा रही है। अब तक ऐसे 45 बच्चों का चयन एमबीबीएस में हो चुका है। उर्स के मौके पर मोतियाबिंद, गुर्दे व पित्त की थैली की पथरी, हर्निया, महिलाओं से संबंधित बीमारियों आदि के ऑपरेशन बरेली के निजी हॉस्पिटल में कराए जाएंगे। 

इसका लाभ लेने के लिए जरूरतमंद लोग अपने आधार कार्ड व एक फोटो के साथ दरगाह स्थित जमात रजा मुस्तफा के प्रधान कार्यालय में मोईन खान से व किला स्थित सोसाइटी के प्रधान कार्यालय में 31 अगस्त तक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन

दरगाह आला हजरत - फोटो : अमर उजाला
जामिया नूरिया में भी होंगे आयोजन
शहजादा-ए-आला हजरत मौलाना मन्नान रजा खां उर्फ मन्नानी मियां की ओर से बाकरगंज स्थित मदरसा जामिया नूरिया रजविया में भी उर्स मनाया जाएगा। मंगलवार को उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। यहां 30 अगस्त को नूरी कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें आला हजरत के कुल शरीफ के साथ मगरिब की नमाज के बाद ताजुश्शरिया का कुल शरीफ मनाया जाएगा। 

जुमे की नमाज के बाद 2:38 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी। यहां जायरीन के ठहरने व लंगर का इंतजाम रहेगा। दरगाह आला हजरत स्थित नूरी मरकज में भी जायरीन के लिए लंगर की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर मुफ्ती इमरान रजा खां उर्फ समनानी मियां, मौलाना हन्नान रजा खां उर्फ हन्नानी मियां, प्रधानाचार्य मौलाना अजीजुर्रहमान रजवी आदि मौजूद रहे।

जमात की ओर से होने वाले कार्यक्रम
29 अगस्त को दरगाह ताजुश्शरिया में सुबह कुरानख्वानी के बाद मुफस्सिर-ए-आजम का कुल सुबह 11 बजे और हुज्जतुल इस्लाम का कुल रात 10:30 बजे होगा। 30 अगस्त को मथुरापुर स्थित जमीयतुर्रजा पर सुबह से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। 

शाम को 7:14 बजे ताजुश्शरिया का कुल होगा। रात नौ बजे से इमाम अहमद रजा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस होगी। रात 1:40 बजे मुफ्ती आजम हिंद का कुल होगा। 31 अगस्त को सुबह 10 बजे से जलसा और दोपहर 2:38 बजे आला हजरत का कुल होगा। 
विज्ञापन

मुस्लिम समाज में फैली बुराइयों को रोकने पर रहेगा जोर
उर्स-ए-रजवी में देश-विदेश से आने वाले उलमा के मंच से शरीयत के हुक्म बताकर मुस्लिम समाज में फैली बुराइयों को रोकने पर जोर देंगे। जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उर्स प्रभारी सलमान हसन खान ने बताया कि इस बार उर्स के मंच से बेटे-बेटियों की परवरिश और देश में हो रहे मुसलमानों पर अत्याचार और बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ भी आवाज बुलंद की जाएगी। 

जमात के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान ने बताया कि सोशल मीडिया पर पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी पर कैसे रोक लगे, इस पर भी खिताब होगा। जमात देशभर में फैली बुराइयों को रोकने के लिए मुहिम भी चलाने जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें