एक युवक ने पकड़े हाथ, दूसरे ने किया दुष्कर्म
भोजीपुरा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार एक किशोर ने किशोरी के हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने दुष्कर्म किया। इसी बीच किशोरी की बड़ी बहन मौके पर पहुंच गई। किशोरी की बहन की आवाज सुनकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
27अगस्त को किसान पत्नी के साथ घर लौटा तो बड़ी बेटी ने सारी घटना बताई। किसान ने अपने भाई को आरोपियों के घर भेजा तो घर पर कोई नहीं मिला। किसान खेत पर पत्नी के साथ काम करने चला गया। 27 अगस्त की दोपहर में किशोरी ने डीजल शरीर पर डालकर आग लगा ली।
सूचना पर किसान खेत से घर आया और गंभीर हालत में किशोरी को शहर के निजी अस्पताल में ले गया। वहां डॉक्टर ने मेडिकल कालेज भेज दिया। मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में किशोरी ने मंगलवार शाम दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस को सूचना दी गई।
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा की बाइट