फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना पासपोर्ट है तो बदल लें

Sat, 24 Jan 2015 01:17 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) ने मशीन द्वारा अपठनीय सभी पासपोर्ट को 24 नवंबर से चरणबद्ध ढंग से प्रचलन से बाहर करने का निर्णय लिया है। ऐसे पासपोर्ट धारकों को इस तारीख के बाद विभिन्न देशों की सरकारें वीजा देने या अपने देश में आने से मना कर सकती हैं। पासपोर्ट विभाग ने हाथ से चिपकाए हस्तलिखित पासपोर्ट और 20 साल की वैधता वाले पासपोर्ट को पुन: जारी करने के लिए आवेदन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बरेली पासपोर्ट अधिकारी के अनुसार अगले छह महीने या उससे कम अवधि में जिनके पासपोर्ट की वैधता खत्म हो रही है, वे भी तत्काल पासपोर्ट पुन: जारी करने के लिए आवेदन कर लें। नियमित विदेश यात्रा करने वाले लोगों को 60 पेज का जंबो पासपोर्ट बनाने की सलाह दी गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के  लिए विभागीय वेबसाइट या टोल फ्री नंबर (1800-258-1800) पर संपर्क किया जा सकता है।


पासपोर्ट मेला 31 को
बरेली (ब्यूरो)। बरेली पासपोर्ट कार्यालय के क्षेत्राधिकार में आने वाले आवेदकों के लिए 31 जनवरी को पीलीभीत बाईपास रोड स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पासपोर्ट मेला आयोजित किया गया है। इसमें केवल सामान्य श्रेणी में ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेकर आने वाले आवेदकों के आवेदन स्वीकार होंगे। मेले में आवेदन जमा करने के लिए आवेदक को विभागीय वेबसाइट पर आनलाइन फार्म भरकर अप्वाइंटमेंट लेना होगा। साथ ही हर आवश्यक दस्तावेज की मूल और स्वप्रमाणित प्रति अपने एआरएन शीट के साथ पहुंचना होगा। मेले के लिए अप्वाइंटमेंट 27 जनवरी की शाम चार बजे विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। पहले से अप्वाइंटमेंट लेने वाले आवेदक रिशेड्यूल या कैंसिल करके मेले के लिए अप्वाइंटमेंट नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें