फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट कालोनियों को समाजवादी बनाने में लगे बिल्डर

Sat, 24 Jan 2015 01:15 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार की समाजवादी आवास योजना का फायदा आम जनता को मिलना तो अभी दूर की कौड़ी है। मगर, बिल्डर अभी से इस योजना का फायदा उठाने में लग गए हैं। मनमाने तरीके से बनाई गई अपनी कालोनियों को समाजवादी बनाने की कोशिश योजना लांच होने से पहले ही शुरू हो गई है। बीडीए को अब तक 27 सौ समाजवादी आवास बनाने के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इनको जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

समाजवादी आवास योजना के तहत बीडीए रामगंगा नगर आवासीय योजना में 427 आवास बनाने जा रहा है। इसके इस योजना में आवास बनाने के लिए बीडीए ने प्राइवेट बिल्डरों से भी प्रस्ताव मांगे थे। इस योजना में आवास बनाने वालों को विकास शुल्क, स्टांप ड्यूटी समेत नक्शा पास कराने में छूट दिए जाने का प्रावधान है। बिल्डरों ने इसी का फायदा उठाने की योजना बना ली है। मनमाने तरीके से बनायी गई कालोनियों को समाजवादी रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। बीडीए को बिल्डरों से नरियावल और बड़ा बाईपास के निकट गांव टयूलिया में पांच-पांच एकड़ जमीन पर एक-एक हजार आवास निर्माण के प्रस्ताव मिले हैं। एक बिल्डर नैनीताल रोड पर दोहना स्टेशन के निकट अपनी कालोनी पहले से ही बना रहे हैं। इसमें पांच सौ आवास बनने हैं। उन्होंने बीडीए से अपनी कालोनी को समाजवादी आवासों में बदलने का प्रस्ताव दिया है ताकि इस योजना में मिलने वाले फायदे उठा सकें। एक अन्य बिल्डर ने बड़ा बाईपास के निकट मुड़िया अहमद नगर में एक हजार समाजवादी आवास बनाने का प्रस्ताव सौंपा है। वह भी यहां अपनी कालोनी पहले से विकसित करने की तैयारी में लगे थे। कुल मिलाकर समाजवादी आवास योजना ने बिल्डरों में बड़ा बाईपास के किनारे वाली जमीन से भारी रकम कमाने की उम्मीद जगा दी है।

‘समाजवादी आवास योजना में आवास निर्माण के प्रस्ताव प्राइवेट सेक्टर से भी आए हैं। इनमें कुछ पहले से ही कालोनियां बना रहे हैं। इन सब प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।’ शफाकत कमाल, उपाध्यक्ष बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें