फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Special Train: होली स्पेशल 11 जोड़ी ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को मिलेगी राहत, जानिए समय

Thu, 02 Mar 2023 12:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

होली से करीब 15 दिन पहले ही ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हो गई थीं। नियमित ट्रेनों में आरक्षित टिकटों के लिए मारामारी के बीच पिछले दिनों रेलवे प्रशासन ने होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का एलान किया था। इन ट्रेनों का संचालन 13 मार्च तक होना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेल प्रशासन ने जिन 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का एलान किया था। उनमें ज्यादातर ट्रेनों का संचालन दो और तीन मार्च से शुरू हो रहा है। होली स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में अप-डाउन फेरे लगाएंगी। होली पर लंबी जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बाद होली पर ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी नहीं रहेगी।

विज्ञापन


होली से करीब पंद्रह दिन पहले ही ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हो गई थीं। नियमित ट्रेनों में आरक्षित टिकटों के लिए मारामारी के बीच पिछले दिनों रेलवे प्रशासन ने होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का एलान किया था। इन ट्रेनों का संचालन 13 मार्च तक होना है। दो मार्च से 04412 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो रहा है। यह ट्रेन दो छह और नौ मार्च को दोपहर 3:13 आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा तक जाएगी। वापसी में 04411 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल तीन, सात और दस मार्च को सुबह 7:38 बजे बरेली आएगी। 

अप-डाउन सप्ताह में दो-दो दिन संचालित होने वाली 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस दो, नौ मार्च को सुबह 7:14 और 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस तीन और दस मार्च को सुबह सात बजे बरेली आएगी। सप्ताह में अप-डाउन तीन-तीन दिन आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल का संचालन किया जाएगा। 04060 आनंद विहार-जयनगर तीन, सात, दस मार्च को दोपहर 3:46 बजे और 04059 जयनगर-आनंद विहार चार, आठ, 11 मार्च को दोपहर 2:40 बजे बरेली आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होली स्पेशल आनंद विहार-दरभंगा 04068 दो और छह मार्च को रात 12 बजे, दरभंगा-आनंद विहार 04067 तीन और सात मार्च को सुबह 11:35 बजे आएगी। 04530 भटिंडा-वाराणसी एक्सप्रेस पांच, आठ और 12 मार्च को सुबह 7:40 बजे और 04529 वाराणसी-भटिंडा एक्सप्रेस छह, नौ, 13 मार्च को सुबह 5:36 बजे बरेली पहुंचेगी। 04064 आनंद विहार-जोगबनी चार, 11 मार्च को शाम नौ बजे और 04063 जोगबनी-आनंद विहार छह, 13 मार्च को सुबह 5:36 बजे बरेली पहुंचेगी। 

आनंद विहार-सीतामढ़ी 04070 चार, सात और 11 मार्च, 04069 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल पांच, आठ और 12 को संचालित की जाएगी। मार्च को शाम 5:40 बजे बरेली पहुचेंगी। अमृतसर-गोरखपुर-अमृतसर 05005/05006 का संचालन प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को किया जाएगा। 05005 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन, दस और 17 मार्च, गोरखपुर-अमृतसर 05006 चार, 11 और 18 मार्च को चलाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें