फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चलती ट्रेन पर फेंका गया पत्थर, यात्री के पैर में हुआ फ्रैक्चर, अस्पताल में भर्ती

Wed, 19 Aug 2026 04:37 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मकरंदपुर स्टेशन के पास चलती ट्रेन पर पत्थर लगने से यात्री विकास श्रीवास्तव घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर आया है। विकास बदायूं से लौट रहे थे और गेट पर खड़े थे। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में चलती ट्रेन में पत्थर लगने से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार शाम मकरंदपुर स्टेशन के पास हुई। पत्थर लगने से यात्री के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। घायल यात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


घायल यात्री विकास श्रीवास्तव किला थाना क्षेत्र के साहूकारा मोहल्ला के निवासी हैं। विकास ने बताया कि मंगलवार सुबह वह किसी काम से बदायूं गए थे। शाम करीब सात बजे वह बदायूं से ट्रेन से वापस बरेली लौट रहे थे। मकरंदपुर स्टेशन (भमोरा) के पास किसी ने चलती ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। 

गेट पर खड़े थे विकास 
यह पत्थर ट्रेन में गेट के पास खड़े विकास के दाएं पैर में घुटने के नीचे जा लगा। पत्थर लगने से वह ट्रेन में ही गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें सिटी स्टेशन पर उतारकर प्राथमिक उपचार दिया गया। 
विज्ञापन


आरपीएफ ने एंबुलेंस की मदद से घायल विकास को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उनका उपचार अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें