फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री... प्लेटफॉर्म के बीच फंसा, आरपीएफ के सिपाही ने ऐसे बचाई जान

Sat, 06 Jul 2024 05:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

काठगोदाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या- एक पर शुक्रवार की रात एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ते समय नीचे गिर गया। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। यह देख ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के सिपाही ने उसे बाहर निकाला और चलती ट्रेन में ही चढ़ा दिया। 
विज्ञापन
आरपीएफ के सिपाही ने बचाई यात्री की जान - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इज्जतनगर रेल मंडल के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक यात्री पैर फिसलने से नीचे गिर गया। वह प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच फंस गया। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के सिपाही ने दौड़कर यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला और चलती ट्रेन में ही उसे चढ़ा दिया। 

विज्ञापन


घटना काठगोदाम स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक की है। शुक्रवार रात गाड़ी संख्या 13020 बाघ एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची। कुछ देर ठहराव के बाद ट्रेन चलने लगी। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। यह देख ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के सिपाही मोहर सिंह कुशवाहा ने आवाज देकर उसे चलती ट्रेन में चढ़ने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन यात्री ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में वह पायदान से फिसल कर प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच फंस गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ सिपाही ने दौड़कर उस यात्री को खींचकर बाहर निकाला और चलती गाड़ी में ही चढ़ा दिया। ड्यूटी के दौरान आरपीएफ सिपाही की सतर्कता से उस यात्री की जान बच गई। ट्रेन में चढ़ने के बाद उस यात्री ने सिपाही मोहर सिंह का आभार जताया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी सिपाही के कार्य की प्रशंसा की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें