फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस में यात्री की हालत बिगड़ी... हो गई मौत; पत्नी के साथ जा रहा था वाराणसी

Sun, 24 Dec 2023 06:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आजमगढ़ के गांव सोनमपुर निवासी यात्री अपनी पत्नी के साथ जालंधर से वाराणसी से जा रहा था। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित था। रामपुर के पास उसकी तबियत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस में जालंधर से वाराणसी जा रहे यात्री की मौत हो गई। ट्रेन के रामपुर स्टेशन से चलने के बाद यात्री की हालत बिगड़ गई थी। कंट्रोल रूम की सूचना पर आरपीएफ ने बरेली जंक्शन पर यात्री को ट्रेन उतारने के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


आजमगढ़ के थाना जहानागंज के गांव सोनमपुर निवासी 46 वर्षीय संजय यादव 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस में अपनी पत्नी सनम सिंह के साथ जालंधर से वाराणसी के लिए यात्रा कर रहे थे। दंपती के पास जनरल टिकट था। वह ट्रेन के कोच नंबर एस-6 में थे। 

Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया 
ट्रेन के रामपुर से चलने के बाद संजय सिंह की तबियत बिगड़ने लगी। ट्रेन के बरेली पहुंचने से पहले संजय अचेत हो गए। जंक्शन पर उनको कोच से उतरा गया। स्टेशन अधीक्षक से मिले मेमो पर एसएसआई कृष्ण मुरारी और कांस्टेबल नरेश कुमार पहुंचे। संजय को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर ने बताया कि उनकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। पत्नी सनम सिंह ने बताया कि संजय सिंह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। उनकी डायलिसिस चल रही थी। ट्रेन में ही उनकी हालत बिगड़ गई थी। बरेली पहुंचने से पहले वह अचेत हो गए। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। इंस्पेक्टर आरपीएफ मनोज सिंह ने बताया कि यात्री पहले से बीमार था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें