फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पार्क कागजों पर, जमीन पर होने लगे कब्जे

Thu, 21 May 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की लापरवाही के चलते बेशकीमती सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं की नजरें इनायत होने लगी हैं। महलऊ में मदीना मस्जिद के पास स्थित एक तालाब की जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। करीब 55 साल पुरानी नगर निगम की इस संपत्ति पर धीरे-धीरे अवैध कब्जे का दायरा बढ़ता जा रहा है। इससे स्थानीय निवासियों में रोष है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय पहुंचे लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष ही नगर निगम प्रशासन ने इस .0610 हेक्टेयर जमीन को सहेजने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यहां एक आधुनिक पार्क विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया था। उस समय बड़े-बड़े दावे किए गए थे, मगर यह योजना नगर निगम के संपत्ति विभाग की अनदेखी के कारण ठंडे बस्ते में चली गई।
इसी सुस्ती का फायदा उठाकर क्षेत्र के कॉलोनाइजरों ने इस बेशकीमती जमीन पर अपनी नजरें गड़ा दी हैं और वहां धीरे-धीरे कब्जे की गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम से अपनी टीम भेजकर जमीन की सटीक पैमाइश कराने और अवैध कब्जा कर किए गए निर्माण को ध्वस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि नगर निगम की जमीन पर किसी भी हाल में अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। मामले की जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें