फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामपुर गार्डन में फटी पाइप लाइन, पांच हजार घरों तक नहीं पहुंचा पानी

Thu, 21 May 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जर्जर हो चुकी पानी की पाइप लाइन भीषण गर्मी के चलते अपने आप ही फट जा रही है। मंगलवार रात भी शहर के पॉश इलाके में शामिल रामपुर बाग (वार्ड-35) में बरेली कॉलेज के पास पाइप लाइन फट गई। सुबह जब लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचा तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

गर्मी के चलते पानी की पाइप लाइन फटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को सुभाषनगर के लाइन फटने से करीब 12 हजार की आबादी दो दिन प्रभावित रही। अब मंगलवार रात नगर आयुक्त के घर के पास ही लाइन फट गई।
बुधवार सुबह लोगों ने सूचना पार्षद राजेश अग्रवाल को दी। उन्होंने जलकल विभाग के अफसरों को कॉल करके आपूर्ति को बंद कराया।जलापूर्ति न होने से करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

एक टीम लाइन ठीक करने भी पहुंची। जर्जर हो चुकी लाइन को ठीक करने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। जलकल विभाग के एई अजित सिंह ने बताया कि टीम लगी हुई है। जल्द फाल्ट सही करके जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
सुरक्षा मानकों हो रही अनदेखी
सेटेलाइट पर हो चुके नाला हादसे के बाद भी निगम के कर्मचारी काम के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे है। बरेली कॉलेज के पास पाइप लाइन ठीक करने के दौरान करीब छह फीट गहरे गड्ढे में बिना सुरक्षा उपकरण के मजदूरों को लाइन ठीक करने के लिए उतार दिया गया, न तो उन्हें हेलमेट दिया गया और न ही सेफ्टी बेल्ट दी गई। मानकों के अनुसार निर्माण व मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरण जरूरी होते है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें