फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मतगणना के दिन परसाखेड़ा में लागू रहेगी पार्किंग व्यवस्था, मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे कार्मिक और एजेंट

Sun, 19 May 2024 03:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। बरेली के परसाखेड़ा में मतगणना होनी है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां हो रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को तैयारियां की समीक्षा की। 
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम रविंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में लोकसभा चुनाव के मतगणना की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। सभी अफसरों को वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़ी करने के निर्देश दिए गए ताकि कोई समस्या न रहे। बता दें कि चार जून को मतगणना होनी है। 

विज्ञापन


आरओ, एआरओ समेत नोडल अधिकारियों को बताया गया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान लागू पार्किंग व्यवस्था मतगणना के दिन भी लागू रहेगी। गेट नंबर एक से लोकसभा क्षेत्र आंवला के तहत विधानसभा फरीदपुर, आंवला, बिथरी चैनपुर के कार्मिक, एजेंट प्रवेश करेंगे। गेट नंबर दो से लोकसभा क्षेत्र बरेली के तहत बरेली शहर, कैंट, भोजीपुरा, नवाबगंज, मीरगंज के कार्मिक, एजेंट का प्रवेश होगा।

गेट नंबर तीन से लोकसभा क्षेत्र पीलीभीत के तहत आने वाली विधानसभा बहेड़ी के कार्मिक, एजेंट प्रवेश करेंगे। मतगणना हॉल में मतगणना कार्मिकों और एजेंटों के प्रवेश के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार रहेंगे। मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ प्रवेश प्रतिबंधित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें