फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिनेमा हॉल में चल रहा था शो, तभी बिजली के बोर्ड में लग गई आग, फैली दहशत

Mon, 04 Nov 2024 08:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के प्रभा सिनेमा में सोमवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। सिनेमा हॉल के पीछे लगे बिजली के पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। जिस वक्त यह घटना घटित हुई, उस वक्त सिनेमा हॉल में शो चल रहा था।
विज्ञापन
बिजली के पैनल बोर्ड में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रभा सिनेमा में सोमवार को बड़ा अग्निकांड होते-होते बचा। सिनेमाघर के इलेक्ट्रॉनिक पैनल में जिस समय आग धधकी उस समय भूल-भुलैया-3 फिल्म का शो चल रहा था। सैकड़ों की संख्या में दर्शक फिल्म देख थे। कर्मचारियों ने सिनेमाघर के दरवाजे बंद कर दिए। मौके पर आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं थे। बाद में फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


प्रभा सिनेमा में सोमवार को शाम छह बजे से शो शुरू हुआ था। कुछ देर बाद ही इलेक्ट्रॉनिक पैनल में आग धधकने लगी। इससे सिनेमाघर की बिजली गुल हो गई और शो रुक गया। यह देखकर कर्मचारी दौड़कर पहुंचे। उन्होंने पैनल में लगी आग को बुझाने की कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली।

20 मिनट बंद रहा शो 
आग बुझाने के कोई इंतजाम न होने के कारण कर्मचारियों ने गत्तों से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग और भड़कने लगी। इस दौरान 20 मिनट के लिए शो भी बंद करना पड़ा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसके बाद शो फिर से शुरू किया गया। 
विज्ञापन


सिनेमाघर के दरवाजे बंद होने के कारण अंदर मौजूद काफी दर्शकों को आग के बारे में पता भी नहीं लगा, लेकिन बाद में जब उनको पता लगा तो वह घबरा गए। कई दर्शक अधूरी फिल्म छोड़कर ही चलते बने। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राहुल सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक पैनल में मामूली आग लगी थी। समय से आग बुझा ली गई। इससे किसी दर्शक को परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन


खबर से संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें