फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महाभारत काल के वैभव को बताएगा पांचाल महोत्सव

विज्ञापन
आंवला। पांचाल महोत्सव कार्यक्रम का पोस्टर दिखते समिति पदा​धिकारी-संवाद - फोटो : नदरई गेट ​​स्थि​त एक दुकान पर गजक कूटते कारीगर।
विज्ञापन
आंवला।
विज्ञापन

रविवार से श्वेतांबर जैन मंदिर परिसर, रामनगर में तीन दिवसीय पांचाल महोत्सव महोत्सव का आरंभ होगा। इस महोत्सव में क्षेत्र में महाभारत काल की प्राचीन धरोहरों और संस्कृतियों को दर्शाया जाएगा। महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र को देश-प्रदेश के नक्शे पर लाकर इसे पर्यटन के रूप में विकसित करना है। यह विचार पांचाल महोत्सव समिति के अध्यक्ष निहाल सिंह लोधी ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान समिति पदाधिकारियों ने बताया कि तीन दिवस तक चलने वाले कार्यक्रमों के पहले दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवा सम्मेलन होगा। इसमें 500 युवा भाग लेंगे। यहां लगने वाली प्रदर्शनी का शुभारंभ पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह करेंगे। अगले दिन सोमवार को दिन में भव्य शोभा यात्रा, परिक्रमा, मातृ शक्ति सम्मेलन व रात में कवि सम्मेलन होगा। मंगलवार को समरसता महायज्ञ के साथ सामूहिक खिचड़ी सहभोज होगा। इस मौके पर आरएसएस जिला प्रचारक धमेंद्र कुमार, आयोजक समिति के संयोजक ब्लाॅक प्रमुख यशवंत सिंह, मंत्री रोहित सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मीना मौर्य, धर्मवीर सिंह, ब्लाॅक प्रमुख पति मित्रपाल, वेदप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुंभ शिविर में भोजन ग्रहण करते साधु-संत। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें