फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग करने वाला पल्लेदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग करने वाले पल्लेदार को किला पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मामला अलग से दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है। इज्जतनगर केसर वाटिका निवासी अंकुर सक्सेना बरेली-चंदौसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक हैं। अंकुर का दफ्तर किला के लीचीबाग में है। अंकुर ने पुलिस को बताया कि उनके यहां पल्लेदार के तौर पर चंदन नगर निवासी गौतम यादव काम करता है। काम में लापरवाही बरतने पर अंकुर ने गौतम को टोका था। गौतम इससे नाराज होकर अंकुर से रंजिश मानने लगा। दस जुलाई को गौतम तमंचा लेकर अंकुर के दफ्तर में घुस आया और फायरिंग कर दी। आसपास के लोगों ने बचाया तो गोली अंकुर के न लगकर दफ्तर की छत पर लगी। गोली चलाने के बाद गौतम फरार हो गया।
विज्ञापन

अंकुर सक्सेना ने किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किला थाना पुलिस गौतम की तलाश कर रही थी। पुलिस ने स्वाले नगर पानी की टंकी की तरफ जाने वाले रास्ते से गौतम को गिरफ्तार कर लिया। गौतम के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक गौतम ने 11वीं तक पढा़ई की थी। गौतम के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें