फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलियाकलां: सैलानियों के लिए खुला दुधवा नेशनल पार्क, 62 गाइड लगाए गए

Mon, 15 Nov 2021 01:44 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, पलियाकलां 

सार

पर्यटकों को घुमाने के लिए 62 गाइड लगाए गए हैं, जिसमें नौ महिला गाइड शामिल हैं। जबकि घुमाने के लिए 30 जिप्सी गाड़ी भी लगी हुई हैं।
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के लिए आज से खोल दिया गया है। लखनऊ से आये प्रधान मुख्य संरक्षक (पीसीसीएफ) वाइल्ड लाइफ पवन कुमार शर्मा ने पूजा अर्चना करने के बाद फीता काटकर नए सत्र का उद्घाटन किया। सुबह 10 बजे सैलानियों के लिए पार्क के गेट खोले गए। दुधवा के हाथियों को सजाकर उद्धघाटन के मौके पर खड़ा किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। 
विज्ञापन


दि नेचर सोसायटी के अध्यक्ष शेखर श्रीवास्तव के नेतृत्व में बच्चों ने रंगोली सजाई। इस मौके पर वन निगम जीएम केके सिंह, एफडी संजय पाठक, डीडी दुधवा कैलाश प्रकाश, अनिल पटेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पीसीसीएफ पीके शर्मा मीटिंग हाल के पास विभाग की तरफ से बनाये गए नेचर शॉप का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। स्वागत कक्ष के पास शौचालय का भी उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें