फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज में पकड़े गए बाहरी युवक, चेतावनी देकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के दोनों प्रवेश द्वारों पर निजी सुरक्षाकर्मी तैनात होने के बाद भी बाहरी लोगों का प्रवेश बंद नहीं हो रहा है। सोमवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य नियंता प्रो. आलोक खरे ने बताया कि लगातार आ रही शिकायतों पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने पूर्वी से पश्चिमी गेट तक चेकिंग अभियान चलाया। यहां एक कक्षा में बाहरी छात्र बैठा मिला, जिसने खुद को बीबीए का पूर्व छात्र बताया। उसका फोन जब्त कर माफीनामा लिखवाया गया।
वहीं, एक युवक दोपहिया वाहन पर तीन लोगों को बैठाकर परिसर में तेजी से बाइक दौड़ा रहा था। माफी मांगने पर उसे चेतावनी देकर छोड़ा गया। चीफ प्रॉक्टर कार्यालय के सामने तीन विद्यार्थी बाइक से जाते दिखे, इनमें एक ने फीस रसीद दिखाकर खुद को बीबीए का छात्र बताया। साथ मौजूद दो अन्य युवकों से परिचय पत्र मांगा गया, लेकिन वे उपलब्ध नहीं करवा सके। इन्हें भी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें