फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपवती हत्याकांड : दो आरोपी हिरासत में, आज खुल सकती है कत्ल की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संजयनगर में शनिवार रात हुई महिला रूपवती की हत्या का खुलासा मंगलवार को हो सकता है। दो आरोपी हिरासत में ले लिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो कत्ल की कहानी लगभग खुल चुकी है। पुलिस को तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी और कुछ कड़ियां जोड़ने का इंतजार है।
विज्ञापन

संजयनगर में बरातघर के पास नॉनवेज का ठेला लगाने वाली रूपवती शनिवार रात जब घर लौट रही थीं तो बाइक सवार दो लोगों ने उनकी पीठ पर गोली मार दी। रूपवती की मौत हो गई। बेटी पायल ने दो अज्ञात हत्यारोपियों पर रिपोर्ट कराई है। हेलमेट पहना होने की वजह से आरोपियों के चेहरे स्पष्ट न होने के चलते पुलिस ने मुखबिरों का सहारा लिया।
मॉडल टाउन चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता को पड़ोसियों से पूछताछ के दौरान एक ऐसी जानकारी मिली कि हत्या की वजह और आरोपी सामने आते चले गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक खुलासे में करीब 90 फीसदी सफलता मिल गई है, दस फीसदी काम शेष बचा है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें