फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस : पहले चरण का एक दिन बाकी, उपभोक्ताओं का 71 करोड़ का बिल माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 67 हजार उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण, 83 करोड़ रुपये जमा हुए
विज्ञापन

बरेली। बिजली निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के पहले चरण में एक दिन बाकी है। मंगलवार तक पहले चरण में छूट का लाभ लेने के लिए 67 हजार उपभोक्ताओं ने नामांकन कराया है। पहले चरण में उपभोक्ताओं को 55 करोड़ ब्याज और 16 करोड़ मूलधन की छूट दी जा चुकी है। वहीं, बिजली निगम को 83 करोड़ का राजस्व मिला है।
मंगलवार को बिजली निगम कार्यालय पर उपभोक्ताओं की भीड़ रही। प्रथम जोन के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि ओटीएस के पहले चरण में बकाया बिजली बिल पर ब्याज में 100 और मूलधन पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चोरी के जुर्माने में भी 50 प्रतिशत की छूट है। दूसरे और तीसरे चरण में छूट कम हो जाएगी। पहला चरण बुधवार को समाप्त होने से पहले अब तक 67 हजार उपभोक्ता योजना का लाभ ले चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें