फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘योगी सरकार में नहीं रुक रहा भ्रष्टाचार’

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान अपनी ही पार्टी की सरकार और सीएम से खुश नहीं हैं। उन्होंने सरकार पर ही निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी की सरकार में भी भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा। अफसर बेलगाम होकर वसूली करने में लगे हैं। विधायक का इस तरह के बयानों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। इससे सियासी हलकों में खलबली मची है। समूचा विपक्ष विधायक के बयान पर भाजपा को घेरने की सियासत करने में जुट गया है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने शनिवार को पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में छापा मारा था। उस समय कार्यालय में बैठकर राशन कोटेदारों से वसूली करने वाला प्राइवेट कर्मचारी मौके से भाग गया था। विधायक को कार्यालय से एक पर्ची मिली थी। उसमें किस कोटेदार से कितनी वसूली हुई। इसका ब्यौरा था। प्राइवेट कर्मचारी के बारे में विधायक के कहने पर पूर्ति निरीक्षक वीर सिंह ने कार्यालय में काम न करने की जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि वह व्यक्ति कार्यालय के बाहर घूमता रहता है। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने पूर्ति निरीक्षक से नाराजगी व्यक्त कर उनका जवाब मांगा था। इसके साथ ही कार्यालय से भागे व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। घटना के तीसरे दिन पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक वीर सिंह से मिली तहरीर पर दफ्तर से भागे नजरुल के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, भाजपा विधायक की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गई। इस वीडियो में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने अपनी ही सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ने का बयान दिया है। विधायक के इस बयान से भाजपा के अंदर भी खलबली मच गई। हालांकि विधायक ने सफाई भी दी कि उनके कहने का मतलब था कि सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार है।
विज्ञापन

मैंने योगी सरकार में भ्रष्टाचार की बात नहीं कही। केवल यह कहा कि पूर्ति अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार है। - बाबूराम पासवान, भाजपा विधायक पूरनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें