फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौकीर रजा के धरने-मुशायरे को लेकर एजेंसियां सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के प्रस्तावित धरने और मुशायरे की खबर ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। एजेंसियां भी इसे लेकर अलर्ट हैं। अभी कार्यक्रम की अनुमति को लेकर कोई लिखापढ़ी नहीं है, लेकिन अफसर इसे लेकर तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

तौकीर रजा ने 25 जनवरी को इस्लामियां इंटर कॉलेज ग्राउंड में धरना देने की बात कही है। 26 जनवरी की सुबह वहीं मैदान में तिरंगा फहराया जाएगा। इससे पहले 25 की शाम को ही यहां मुशायरा कराने की योजना है। पुलिस प्रशासन के पास फिलहाल ऐसे किसी कार्यक्रम की अनुमति के लिए पत्र नहीं आया है, लेकिन खुफिया अमले ने जानकारियां जुटानी शुरू कर दी हैं। एसएसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि धरने या मुशायरे को लेकर फिलहाल लिखित में कोई सूचना नहीं है। अभी सबकुछ चर्चा पर आधारित है। इसी आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें