फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडल में निर्माणाधीन पुलों की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से छह लोगों की मौत के बाद मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर पुलों की जांच के आदेश दिए हैं। कितने स्थानों पर पुलों का निर्माण हो रहा, अभियंताओं ने कितनी बार साइट का निरीक्षण किया और निर्माण की प्रगति क्या है, इसकी रिपोर्ट तलब की गई है। यह भी आदेश दिए हैं कि पुलों पर स्लैब डालते वक्त संबंधित अभियंता मौके पर मौजूद रहें और इसकी रिपोर्ट भी दी जाए।
विज्ञापन

बरेली में सेतु निगम की ओर से फरीदपुर, मीरगंज और नवाबगंज क्षेत्र में पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। तीनों जगह अभी 10-12 फीसदी ही काम हुआ है। मंडलायुक्त ने आदेश दिए हैं कि जो भी फर्में पुलों का निर्माण कर रही हैं, उनकी जांच की जाए कि वह पहले कहीं काली सूची में तो नहीं डाली गई है। उनका कार्य अनुभव की पड़ताल और कार्य की निगरानी की जाए।
कोट
मंडल में निर्माणाधीन पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं। स्लैब और पिलर निर्माण के दौरान अभियंताओं को मौके पर मौजूद रहकर अपनी निगरानी में काम कराने के लिए कहा है। जांच में अगर कहीं खामी मिलती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - भूपेंद्र एस. चौधरी, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें