फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक अरविंद गिरी की गिरफ्तारी का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वन विभाग के एक पुराने मामले में लगातार गैरहाजिर रहने पर भाजपा विधायक अरविंद गिरि सहित दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसीजेएम मोना सिंह ने लखीमपुर खीरी के एसपी को गिरफ्तारी के लिए आदेशित किया है।
विज्ञापन

किशनपुर रेंज में दर्ज हुए एक पुराने मामले की सुनवाई एसीजेएम मोना सिंह की अदालत में चल रही है। पिछले दो वर्षों से पत्रावली लंबित चली आ रही थी। हाल ही में हाईकोर्ट ने दो माह के भीतर निस्तारण का आदेश दिया है। इसके बाद एमपी/एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट (एसीजेएम तृतीय) ने गैरहाजिर चल रहे भाजपा विधायक अरविंद गिरि और सह अभियुक्त अर्जुन निवासी लक्ष्मण जति कॉलोनी (गोला) की गिरफ्तारी के लिए कुर्की और गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने 28 जुलाई की तारीख लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें