फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीजे की आवाज बढ़ाने से मना करने पर संचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। सोमवार की रात मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कुल्छा खुर्द में डीजे की आवाज बढ़ाने से मना करने पर डीजे संचालक के भतीजे को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित संजीव ने बताया कि गांव में दुलीराम के घर पर शादी का कार्यक्रम था, जिसमें उसका डीजे लगा था। उसका भतीजा विवेक धीमी आवाज में डीजे बजा रहा था। तभी गांव का विकास तीन अन्य लोगों को लेकर आया। डीजे संचालक के भतीजे पर डीजे की आवाज बढ़ाने का दबाव बनाने लगा। उसने आवाज बढ़ाने से मना किया तो चारों आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें