फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: जिला सील होने की गलत खबर सुन दुकानों में उमड़ी भीड़, खरीदारी करने पहुंचे लोग

Wed, 08 Apr 2020 05:17 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
बाजारों में उमड़ी भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 जिलों के कोरोना वायरस हॉटस्पॉट को सील करने के आदेश दिए हैं। आदेश के अनुसार बरेली जिले के सुभाष नगर इलाके को भी सील किया जाएगा। यहां एक ही परिवार के छह सदस्यों को संक्रमित पाए जाने के बाद से खतरा बढ़ गया है। 

विज्ञापन

 


हालांकि परिवार में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 29 मार्च से ही यह पूरा इलाका सील है। डीएम नीतीश कुमार का कहना है कि सुभाष नगर इलाके में पूरी सख्ती के साथ लॉकडाउन लागू किया जाएगा, लेकिन जिले के अन्य हिस्सों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति यथावत रहेगी। उन इलाकों में कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पूरे जिले को सील करने की सूचना गलत है। प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी की वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस स्थिति को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि आज प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने घोषणा की है कि जिन जिलों में कोरोना पॉजिटिव मामलों की अधिक संख्या है उन जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों को बुधवार रात 12 बजे से पूरी तरह सील कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसे कई मीडिया चैनलों ने गलत तरीके से प्रसारित करते हुए जानकारी दी कि पूरे जिले को सील किया जा रहा है। खबर मिलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन के लिए भी यह अप्रत्याशित स्थिति थी, लिहाजा काबू पाने में भी मुश्किल हुई।

बरेली के पुराना शहर और सिविल लाइंस के श्यामगंज जैसे प्रमुख किराना बाजारों में लोग राशन और सब्जियों की खरीदारी करने पहुंच गए। हालांकि बाद में जब पता चला कि पूरे जिले को नहीं, बल्कि केवल हॉटस्पॉट इलाकों को सील किया जा रहा है, तो लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें