प्लांट के ऊपर से लगा दी थी छलांग
उन्हें बचाने के लिए नीचे से मजदूर आसिफ उर्फ आरिफ निवासी ग्राम भोजपुर व इरशाद बेग निवासी ग्राम भगवतीपुर दौड़कर ऊपर गए। वहां इनकी हालत भी बिगड़ने लगी। तब आसिफ ने प्लांट के ऊपर से ही छलांग लगा दी। करीब 30 फुट ऊंचाई से कूदने पर उसका एक पैर टूट गया। प्लांट के दूसरे हिस्सों में काम कर रहे अन्य कर्मचारी दौड़े और इन लोगों को निकाला।
चारों लोगों को शहर के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बुधवार को एसपी सिटी राहुल भाटी, एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव समेत कई अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। प्लांट लगाने वाली कंपनी के इंजीनियर भी हादसे की जांच व मरम्मत में जुटे हैं। हादसे के कारण को लेकर अभी जांच चल रही है। सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि रिशू के परिजनों को बुलाया है। डीएम के स्तर से जांच कमेटी गठित की गई है।