बरेली में दो पुलिस सिपाहियों के खिलाफ एक और वसूली का मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी सिपाही एसपी सिटी कार्यालय में सर्विलांस सेल में तैनात हैं। शांति विहार के श्यामपाल ने एसएसपी से शिकायत करके दोनों पर मोबाइल चोरी में जेल भेजने के धमकी देकर आठ हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इससे पहले दोनों सिपाहियों के खिलाफ इज्जतनगर थाना में भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में पीड़ित राजकुमार का कहना है कि पिछले दिनों उक्त सिपाहियों ने उसको मोबाइल चोरी के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर 10 हजार वसूल लिए थे। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है।