फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जतनगर में भ्रष्टाचार: सर्विलांस सेल के दो सिपाहियों पर वसूली का एक और मामला दर्ज

Mon, 07 Mar 2022 02:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में दो सिपाहियों के खिलाफ जेल भेजने की धमकी देकर पैसे वसूलने को लेकर दो शिकायतें दर्ज हुई हैं। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दो पुलिस सिपाहियों के खिलाफ एक और वसूली का मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी सिपाही एसपी सिटी कार्यालय में सर्विलांस सेल में तैनात हैं। शांति विहार के श्यामपाल ने एसएसपी से शिकायत करके दोनों पर मोबाइल चोरी में जेल भेजने के धमकी देकर आठ हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इससे पहले दोनों सिपाहियों के खिलाफ इज्जतनगर थाना में भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में पीड़ित राजकुमार का कहना है कि पिछले दिनों उक्त सिपाहियों ने उसको मोबाइल चोरी के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर 10 हजार वसूल लिए थे। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें