शाहजहांपुर के कस्बा कलान के सूर्यनगर निवासी अचल गुप्ता की डेढ़ साल की बेटी शिवांगी उर्फ सिद्धि गुप्ता खेलते-खेलते बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। काफी देर के बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।