फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तांत्रिक ने कहा तो दूसरों को सौंप दी अपनी पत्नी, छह पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज (बरेली)। बच्चा पैदा नहीं होने पर अंधविश्वास में डूबे शख्स ने तांत्रिक के कहने पर अपने पत्नी को दूसरों के हवाले कर दिया। इन लोगों ने महिला से संबंध बनाए। अब महिला ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विवाहिता ने थाना प्रभारी को बताया कि उसका मायका पीलीभीत जिले के एक गांव में है। उसके पिता ने आठ जून 2023 को मीरगंज क्षेत्र के एक गांव में उसकी शादी की थी। डेढ़ साल तक बच्चा नहीं होने पर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे। पति ने अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। एक दिन उसका पति गांव असद नगर में तांत्रिक गिरधारी के पास ले गया। कहा कि वह कुछ तंत्र कर देंगे तो तुझे बच्चा हो जाएगा।
महिला ने बताया कि 12 अप्रैल को तांत्रिक ने कहा कि यह महिला अगर किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध बनाए तो उसे बच्चा हो सकता है। वहां उसके चचेरे और ममेरे देवर पहले से मौजूद थे। तांत्रिक ने दवा बताकर उसे पिलाया तो वह बेहोश हो गई। तब दोनों देवरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे दो और गांवों में ले जाकर जबरन संबंध बनाए। यह बात उसने घर आकर सास एवं ननद को बताई तो उन्होंने उसे पीटकर घर से भगा दिया। मीरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि तांत्रिक, महिला के पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें