फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैंक और नर्सिंग होम के पास भी नहीं है पार्किंग तो सिर्फ बरातघरों पर दबाव क्यों

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक्वेट हाॅल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल बीडीए उपाध्यक्ष से मिला
विज्ञापन

बरेली। पार्किग के लिए प्रावधान न किए जाने की स्थिति में बरातघर और बैंक्वेट हाॅल को सील करने की चेतावनी पर बैंक्वेट हाॅल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बैंक और नर्सिंग होम के पास भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, तो बरातघरों पर पार्किंग का दबाव क्यों बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपेश अग्रवाल ने कहा कि बीडीए के उपाध्यक्ष ने उनका पक्ष तो सुना लेकिन राहत नहीं दी। यह भी कहा कि वह शहर को भविष्य की जरूरत के हिसाब से विकसित करना चाहते हैं। इसलिए वह लोग पार्किंग का इंतजाम करें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई होगी। एसोसिएशन ने बीडीए उपाध्यक्ष से बरातघर संचालकों के लिए कुछ समय देने की मांग की है। साथ ही उन्हें भरोसा दिया है कि बरात चढ़त के दौरान कहीं कोई जाम न लगने पाए। इसके लिए सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में महेश प्रधान, रमेश मिश्रा समेत कई प्रमुख लोगों की भागीदारी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें