पेंशन की रकम भी छीन लेता था बेटा
वृद्धा की मौत के मामले में परिवार के लोग कुछ भी कहने से बच रहे थे। आसपास के लोगों ने जरूर बताया कि वृद्धा का बेटा शराब का आदी है। वह उनकी पेंशन भी छीन लेता था। इससे परिवार पर कर्ज भी हो गया था। चर्चा हो रही थी कि घर में बेटा या कोई और होता तो वृद्धा की जान बचाई जा सकती थी।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि अकेले रहने वाले बुजुर्ग संबंधित थाने व पीआरवी के पास अपना ब्योरा दर्ज करा सकते हैं। आपात स्थिति में 112 नंबर मिला सकते हैं, पुलिस अधिकतम दस मिनट के अंदर आपकी मदद के लिए पहुंच जाएगी।