फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अफसरों की आंखें बंद, इलाके में तेंदुए की दहशत

Fri, 07 Aug 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। क्षेत्र में पिछले 13 दिनों से तेंदुआ की मौजूदगी का शोर है। कुंवरपुर तुलसी पट्टी, अमीरनगर, अब्दला, सिलरा, भौआ बाजार, जवेदा सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने तेंदुआ दिखने का दावा किया है। दूसरी ओर वन विभाग का दावा है कि अब तक तेंदुआ की मौजूदगी के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के समय प्रहलादपुर और वैवाही के खेतों की ओर घास काटने गए वैवाही के रामदयाल और प्रहलादपुर के छोटे हुसैन, अफरोज, नौसे खां ने तेंदुआ दिखने की बात कही। उन्होंने बताया कि घास काटते समय आहट हुई। देखा तो तेंदुआ एक खेत से निकलकर दूसरे खेत की ओर जाता दिखा।
डरे ग्रामीणों ने तुरंत ही अन्य लोगों को इस बारे में बताया। सूचना पर ग्राम प्रधान अनीस खां सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पग चिह्न दिखने का दावा भी किया। वन विभाग से प्रभारी आनंद सिंह, वन दरोगा राजू मौर्य, लवकुश गुप्ता, राकेश दिवाकर, संजीव यादव, बीट प्रभारी अकबर अली, कड़े राम को बुलाया गया। टीम ने कांबिंग की, मगर तेंदुआ नहीं दिखा।
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर केके मिश्रा ने बताया कि पग चिह्न मिले हैं। यह किस जीव के हैं, यह तय नहीं है। गांव वालों को सतर्क किया गया है।
खेतों की ओर जाने से डर रहे किसान
तेंदुए की मौजूदगी के शोर के बीच सबसे ज्यादा परेशान किसान हैं। वह फसल की देखभाल करने के लिए खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं। इस वजह से धान सहित अन्य फसलों की निगरानी नहीं हो पा रही। छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण चारा लेने के लिए भी खेतों की ओर नहीं जा पा रहे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अकेले खेतों की ओर न जाने की अपील की है। कहा कि जब भी जाएं तो समूह बनाकर जाएं। लाठी-डंडा साथ रखे।
वर्जन :
इस क्षेत्र में पूर्व में भी सूचना के आधार पर टीम गई थी। पिंजरा भी लगाया गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते पग चिह्न मिट जा रहे हैं। इसके चलते वन्यजीव की पहचान करने में परेशानी आ रही है। - दीक्षा भंडारी, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें